Home इटावा भारेश्वर मंदिर में बेहोश हुई वृद्ध महिला श्रद्धालु की पुलिसकर्मियों ने बचाई...

भारेश्वर मंदिर में बेहोश हुई वृद्ध महिला श्रद्धालु की पुलिसकर्मियों ने बचाई जान, सुरक्षित कराए दर्शन

ETAWA NEWS: श्रावण मास के सोमवार को भारेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची 62 वर्षीय वृद्ध महिला श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय दिया। महिला को तत्काल संभालकर छांव में बैठाया गया और आवश्यक प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई गई।थाना भरेह क्षेत्र के ग्राम हरोली बहादुरपुर निवासी रामप्यारी (62) पत्नी प्रेम नारायण सोमवार को भारेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंची थीं। सीढ़ियों पर चढ़ते समय अत्यधिक गर्मी और भीड़ के कारण उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। मौके पर तैनात महिला आरक्षी शालू एवं अन्य पुलिसकर्मियों ने तत्काल महिला को संभाला और सुरक्षित स्थान पर ले जाकर उनकी देखभाल की। कुछ देर बाद महिला को होश आ गया।पुलिसकर्मियों ने महिला की स्थिति सामान्य होने तक उनके साथ रहकर सहयोग किया और सुरक्षित रूप से दर्शन कराए। इसके बाद उन्हें उनके पति प्रेम नारायण के साथ सकुशल घर के लिए रवाना किया गया।पुलिसकर्मियों की इस तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की श्रद्धालुओं ने सराहना की। पुलिस ने एक बार फिर साबित किया कि उसकी ड्यूटी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की मदद करना भी उसके कर्तव्यों का हिस्सा है।