Home उत्तर प्रदेश भारी बारिश से गिरे कच्चे घरों का सर्वे कराकर पीड़ित गरीबों को...

भारी बारिश से गिरे कच्चे घरों का सर्वे कराकर पीड़ित गरीबों को आवासीय सुविधा और आर्थिक सहायता प्रदान की जाए…. अजय सोनी

सकिपा ने जिला मुख्यालय मंझनपुर स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक कर शासन प्रशासन से जनहित में उठाई मांगसमर्थ किसान पार्टी के KAUSHAMBI NEWS: तत्वावधान में रविवार को पार्टी के जिला कार्यालय मंझनपुर में एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी नेता अजय सोनी ने की। बैठक मे भारी बारिश से गरीबी के गिरे घरों को लेकर दुख प्रकट किया गया और चिंता जताई गई। इस अवसर पर बोलते हुए पार्टी नेता अजय सोनी ने कहा कि समूचे जनपद में भारी बारिश से तमाम गरीबों के कच्चे घर गिर गए हैं जिससे गरीब लोग खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने को विवश हैं। आगे कहा कि ऐसे में हम समर्थ किसान पार्टी की ओर से शासन प्रशासन से यह मांग करते हैं कि पूरे जिले भर के गांवों एवं कस्बों का स्थलीय सर्वे कराकर पीड़ित गरीबों को आर्थिक सहायता की जाए और बारिश मे गिरे घरों के एवज में उन्हें आवासीय सुविधा प्रदान की जाए। साथ ही नदियों के आसपास के गांवो के लोगों को जल संकट से बचाव हेतु जागरूक किया जाए और यथासंभव उनकी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस संबंध में अजय सोनी ने कहा कि जल्द ही गरीबी को आवासीय सुविधा और आर्थिक सहायता नहीं प्रदान की गई तो जिले के तीनों तहसीलों में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल तिवारी, जिला महासचिव नथन लाल पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र केसरवानी प्रदेश सचिव मनोज सोनी, युवा जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश यादव, जिला सचिव भैरव प्रसाद, सियाराम लोधी, वसीम अहमद, प्रिंस सोनकर आदि मौजूद रहे।