Home उत्तर प्रदेश भारत विकास परिषद ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 274 मरीजों ने उठाया...

भारत विकास परिषद ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 274 मरीजों ने उठाया लाभ

JHANSI NEWS:  भारत विकास परिषद मुख्य शाखा झांसी एवं यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में कंबल मिल, तालपुरा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन परिषद के अध्यक्ष अमित सराया की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. मनोज बाजपेई रहे, जबकि डॉ. नूतन जोशी, प्रतीक अग्रवाल (प्रांतीय संयोजक, संपर्क) एवं श्रीमती एकता अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। शिविर के आयोजन में यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के एक्सक्लूसिव मार्केटिंग मैनेजर देवेंद्र पासवान का विशेष सहयोग रहा। शिविर में जनरल फिजिशियन एवं महिला रोग विशेषज्ञों की टीम ने लगभग 274 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान मरीजों का ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर सहित सामान्य एवं महिला रोगों की जांच की गई तथा आवश्यक दवाइयां निःशुल्क वितरित की गईं। शिविर का सफल संयोजन डॉ. के.एम. अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अनुराधा गुप्ता, मंजू अग्रवाल, वीरेंद्र गुप्ता, नीलेश मोदी, अनिल तिवारी, अशोक पासी, सीए रोहित जायसवाल, राजेश जैन, संजय जैन, अरविंद मोदी, नरेंद्र अग्रवाल एवं अशोक खंताल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। अंत में परिषद के सचिव विनय जैन ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।