Home उत्तर प्रदेश भारत-नेपाल सीमा पर 651 ग्राम चांदी के साथ एक गिरफ्तार, कस्टम के...

भारत-नेपाल सीमा पर 651 ग्राम चांदी के साथ एक गिरफ्तार, कस्टम के सुपुर्द

SIDHARTHNAGAR NEWS: भारत-नेपाल सीमा पर गश्त के दौरान मोहाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को सफलता हाथ लगी है। ककरहवा सीमा स्तम्भ संख्या 543/01 के पास सोमवार को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 651 ग्राम वजन की 21 जोड़ी सफेद धातु (चांदी) की पायल और एक साइकिल बरामद हुई।.पकड़े गए व्यक्ति की पहचान सलहन्तपुर निवासी परशुराम गुप्ता (59 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बरामद सामान के साथ आरोपी को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम अधिनियम की धारा 11 के तहत ककरहवा कस्टम कार्यालय को सौंप दिया है।