Home उत्तर प्रदेश भाजपा मंडल प्रभारियों की परिचयात्मक बैठक सम्पन्न, आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति

भाजपा मंडल प्रभारियों की परिचयात्मक बैठक सम्पन्न, आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता)  गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बरौधा कचार सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज की अध्यक्षता में घोषित मंडल प्रभारियों की परिचयात्मक बैठक आयोजित हुई। मंडल प्रभारियों का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया और मंडल अध्यक्षों से उनका परिचय कराया गया। जिलाध्यक्ष ने अपने वक्तव्य में कहा कि मंडल प्रभारियों का कार्य जिला एवं मंडल के बीच समन्वय स्थापित करना है। उन्होंने आगे कहा कि आगामी कार्यक्रमों में सबसे बड़ा कार्यक्रम ‘बारह साल विश्वास के’ है। उन्होंने निर्देश दिया कि आने वाले रविवार को प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सभी बूथों पर शत-प्रतिशत सम्पन्न कराया जाए, जिस पर विस्तार से चर्चा की गई। मंडल एवं शक्ति केंद्र की मासिक बैठक की रूपरेखा भी तैयार की गई। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री स्वामीनाथ सिंह ने किया। उक्त बैठक में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष हेमन्त त्रिपाठी, रविन्द्र नारायण सिंह, गौरव ऊमर, चिंतामणि मौर्य, उदयभान तिवारी, बैजनाथ प्रजापति, सुनीता शर्मा, जिला महामंत्री रवि शंकर पाण्डेय, डॉ. सी.एल. बिंद, जिला मंत्री डॉ. विजय सिंह, वीरेन्द्र कुमार कोल, विरेन्द्र प्रताप यादव, रोहित त्रिपाठी, संध्या पटेल, अनिल सिंह कुंवर, आलोक सिंह, जिला मीडिया प्रभारी पं. भावेश शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री मनोज दूबे, जिला आईटी संयोजक अमित कुमार सिंह, जिला सह मीडिया प्रभारी रतन कुमार सिंह, विजय शक्ति दूबे, शुभम जायसवाल, मंडल अध्यक्षगण एवं मंडल प्रभारीगण उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पं. भावेश शर्मा ने दी।