Home उत्तर प्रदेश भक्ति, उत्साह और एकता के संग मनाई गई भगवान परशुराम जयंती

भक्ति, उत्साह और एकता के संग मनाई गई भगवान परशुराम जयंती

पीडब्ल्यूडी डाक बंगला परिसर में जुटा जनसैलाब, समाज में समरसता का दिया गया संदेश
SIDHARTHNAGAR NEWS: नगर पंचायत बसनी कस्बे के पीडब्ल्यूडी डाक बंगला परिसर में भगवान परशुराम जयंती पूरे श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ मनाई गई। आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या ने भाग लेकर कार्यक्रम को गरिमामय बना दिया। कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी ने भगवान परशुराम के जीवन, उनके आदर्शों एवं समाज में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि वे न्याय, साहस और धर्म के प्रतीक हैं। उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने और अन्याय के खिलाफ खड़े होने की प्रेरणा देते हैं। मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार पाठक ने अपने संबोधन में भगवान परशुराम के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज में समरसता, भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने के लिए उनके बताए मार्ग पर चलना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरा परिसर भक्ति भाव से सराबोर रहा। इस अवसर पर श्याम जायसवाल, पूर्व चेयरमैन राम नरेश उपाध्याय, अंशु मिश्रा, एकता अग्रवाल, राजू शाही, भानू सिंह, अनुज चौधरी, राम पाठक, विजय पाठक, दुर्गेश पांडे, शैलेश पांडे, चंदी बाबा, सूरज यदुवंशी,उमाशंकर गौड़, दुर्गेश त्रिपाठी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।