KAUSHAMBI NEWS: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बलीपुर नारा गांव में ब्याही जैस्मिन फिरदौस पत्नी मो नदीम ने न्यायालय को दिए गए शिकायती पत्र के हवाले से बताया कि आठ साल पहले उसकी शादी मंझनपुर कोतवाली के बलीपुर नारा गांव में हुई थी, पीड़िता का आरोप है कि सिराथू कस्बे में स्थित एक बैंक के प्रबंधक व तत्कालीन प्रबंधक एवं कर्मचारियों द्वारा बिना उसकी जानकारी के खाता खोलकर गलत तरीके से अंतरण कर उसके परिवार को ब्लैकमेल कर धमकाया जा रहा है, इस बात की जानकारी पर पीड़ित महिला ने न्याय के लिए पुलिस दफ्तरों के चक्कर लगाने के बाद न्यायालय का दरवाजा खटखटाया, न्यायालय के आदेश पर सैनी पुलिस ने एचडीएफसी बैंक सिराथू के शाखा प्रबंधक वरुण कुमार सिंह एवं तत्कालीन प्रबंधक एवं अन्य कर्मचारियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।







