Home उत्तर प्रदेश बेटी की मौत पर न्याय के लिये भटक रहा पीड़ित पिता, सीओ...

बेटी की मौत पर न्याय के लिये भटक रहा पीड़ित पिता, सीओ से शिकायत

PRATAPGARH NEWS: ससुरालीजनों पर दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या किये जाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित पिता न्याय के लिए भटक रहा है। परेशान पिता ने सीओ से शिकायत कर न्याय की गुहार लगायी है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के ओरीपुर नौगीर निवासी आबिद अली ने सीओ को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसने बीते बीस जून 2024 को अपनी पुत्री अफसाना बानो की शादी लालगंज कोतवाली के गंगाराम बक्श का पुरवा जेंवई निवासी सोनू के साथ किया था। आरोप है कि बीते दो अगस्त को पति समेत ससुरालीजनों ने विवाहिता को जमकर मारापीटा। जिससे उसकी मौत हो गयी। जबकि ससुरालीजनों का कहना है कि विवाहिता की मौत जहरीला पदार्थ निगलने से हुई है। घटना पर कार्रवाई को लेकर पीड़ित पिता न्याय के लिए कोतवाली का चक्कर काट रहा है। कार्रवाई न होने से परेशान पिता ने सीओ से न्याय की गुहार लगायी है। सीओ राजीव द्विवेदी का कहना है कि मामले की जांच कराकर पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा।