Home उत्तर प्रदेश बेकाबू ऑटो ट्रक में भिड़ा, छः जख्मी, ऑटो चालक के विरुद्ध केस...

बेकाबू ऑटो ट्रक में भिड़ा, छः जख्मी, ऑटो चालक के विरुद्ध केस दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: कड़ा धाम दर्शन के लिए ऑटो से जा रहे दर्शनार्थियों की ऑटो ट्रक से भीड़ गई जिसमें ऑटो सवार छः लोग जख्मी हो गए, पीड़ित ने ऑटो चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की है, जिसके बाद केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। लखीमपुर खीरी जनपद के पलिया थाना अंतर्गत मरौचा गांव निवासी पप्पू निषाद पुत्र श्यामलाल ने कड़ा धाम पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह शुक्रवार को अपने परिवार के साथ कड़ा धाम मंदिर दर्शन पूजन के लिए जा रहा था, शीतला धाम मंदिर पहुंचने के लिए प्रतापगढ़ के मानिकपुर से परिवार के साथ ऑटो में सवार हो गया , पप्पू निषाद का आरोप है कि रात करीब साढ़े आठ बजे ऑटो चालक लापरवाही से आगे जा रहे ट्रक में भीड़ गया जिसमे उसके पिता श्यामलाल , रमा पत्नी नागेश्वर , राजाराम पुत्र रामधनी , लक्ष्मी देवी पत्नी राम सिधारे , सरिता पत्नी नरेश , सविता पत्नी राजकरन गंभीर रूप से चोटिल हो गए, इस दौरान ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगो ने घायलों को सीएचसी कड़ा में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया इस दौरान रमा देवी को प्रयागराज के एसआरएन रेफर कर दिया गया। पीड़ित की शिकायत पर कड़ा धाम पुलिस ऑटो चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है.