Home उत्तर प्रदेश बुलंदशहर, वाराणसी, मेरठ, आगरा ने मारी बाजी,सेमीफाइनल में पहुंचे

बुलंदशहर, वाराणसी, मेरठ, आगरा ने मारी बाजी,सेमीफाइनल में पहुंचे

रोमांचक मुकाबलों से सजी बास्केटबॉल चैंपियनशिप
उप्र बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन गुरुकुल मॉन्टेसरी स्कूल में चल रहा
PRAYAGRAJ NEWS: उप्र बास्केटबॉल चैंपियनशिप का तीसरा दिन गुरुकुल मॉन्टेसरी स्कूल, शांतिपुरम में आज रोमांच और उत्साह से भरा था। प्रतियोगिता में  क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल और टीम भावना का परिचय दिया। मैच के दौरान मैदान पर हर पल रोमांच बना रहा। खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन ने दर्शकों को बांधे रखा। इस अवसर पर राष्ट्रीय एवं स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी भी मौजूद रहे, जिन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।.कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  101 आरएएफ कमांडेंट मनीष भारतीया तथा सेकेंड-इन-कमांड ऑफिसर यज्ञ दत सिंह थे। विद्यालय के चेयरमैन पूर्व डीआईजी कृपा शंकर सिंह ने खिलाड़ियों, विशेष रूप से महिला खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। क्वार्टर फाइनल में बुलंदशहर ने प्रयागराज को 57-54 से हराया। वाराणसी ने अलीगढ़ को 29 – 07 से पराजित किया। मेरठ ने गोरखपुर को 34-29 से मात दी।  आगरा ने कौशांबी को 40-03 से हराकर जीत दर्ज की। इन मुकाबलों में खिलाड़ियों की प्रतिभा, संघर्ष और खेल भावना देखने लायक रही, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी शिव शंकर, उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष  आरएस वेदी, विद्यालय के निदेशक  वीरेन्द्र सिंह, सह निदेशक ऋतिज विक्रम सिंह, प्रधानाचार्या अमिता मिश्रा, संस्थापिका प्रधानाचार्या अलका अग्रवाल एवं डॉ. वंदना सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।