Home उत्तर प्रदेश बारिश के बावजूद उमड़ी भीड़, धौरहा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 131...

बारिश के बावजूद उमड़ी भीड़, धौरहा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 131 मरीजों का उपचार

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता)  डॉ. एस. पी. पटेल जनसेवा मिशन के तत्वावधान में शनिवार को विकास खंड राजगढ़ के ग्राम पंचायत धौरहा (मड़िहान) में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष डॉ. एस. पी. पटेल ने किया। आयोजन में पूर्व प्रधान सतीश कुमार सिंह का विशेष सहयोग रहा। दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चले इस शिविर में तेज वर्षा के बावजूद क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उपकार हॉस्पिटल देवरीकला (मड़िहान) एवं वर्षा पॉली क्लीनिक लालगंज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में कुल 131 रोगियों की निःशुल्क जाँच की गई और आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। अधिकांश मरीजों में घुटनों का दर्द, आंखों संबंधी समस्याएं, सर्दी-बुखार तथा पेट संबंधी शिकायतें पाई गईं। शिविर को सफल बनाने में चिकित्सकों की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में डॉ. एम. बी. शर्मा, डॉ. विकास यादव, डॉ. सुरेन्द्र हिरामन, डॉ. ओ. पी. सिंह, डॉ. नवेंदु पटेल, डॉ. शालिनी सिंह एवं डॉ. रविन्द्र पाल शामिल रहे। पैरामेडिकल स्टाफ के रूप में सीमा मौर्य, सरिता गौतम, शिवम मौर्य, मनीष मौर्य एवं हर्ष मौर्य ने सेवाएं दीं। आयोजकों ने कहा कि “आपके सहयोग से स्वास्थ्य सेवा जन-जन तक पहुंचेगी” के संकल्प के साथ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।