PRATAPGARH NEWS: नाले पर बने पुल के समीप बारिश के कारण अचानक सड़क धंस जाने से मंगलवार की रात से आवागमन प्रभावित हो उठा है। लालगंज के नेशनल हाइवे रायबरेली के रानीगंज कैथौला से लवाना मार्ग पर विकास नगर के पास से नाला गुजरता है। इस पर पुलिया का भी निर्माण हुआ है। पुलिया से जुड़ा पहुंच मार्ग मंगलवार की रात बारिश के कारण अचानक धंस गया। इसके कारण लवाना मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो उठा है। लोगों ने कार्यदायी संस्था तथा प्रशासन से मार्ग को दुरूस्त कराये जाने की मांग उठाई है।







