महानगर के सभी 15 मंडलों के समस्त बूथों पर मनाई गई बाबा साहब की 135 वीं जयंती
PRAYAGRAJ NEWS: संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती 135 वीं (14 अप्रैल) पर भाजपा प्रयागराज महानगर द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। महानगर के सभी 15 मंडलों के समस्त बूथों पर पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा, चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी 135 वीं जयंती मनाई । भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में हाईकोर्ट चौराहा स्थित आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान प्रस्तावना का वाचन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा सांसद प्रवीण पटेल, विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह, काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, महापौर गणेश केसरवानी, डॉ रीता बहुगुणा जोशी, नीरज त्रिपाठी सहित अनुसूचित मोर्चा, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा मोर्चा के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान शिल्पी भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के सपनों को पूरा करने की जिम्मेदारी हम भाजपा कार्यकर्ताओं पर है। बाबा साहेब ने जीवन के संघर्षों से हार नहीं मानी और कड़ी मेहनत कर जीवन में सफलता के मुकाम पर पहुंचे। सांसद प्रवीण पटेल ने कहा कि देश बाबा साहब का ऋणी रहेगा। वोट के लिए अन्य दलों ने बाबा साहब के नाम का इस्तेमाल तो किया लेकिन सत्ता मिलने के बाद उनके सपनों पर कुठाराघात किया गया। विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि भाजपा संगठन और सरकार बाबा साहब के सपनों का भारत बनाने के मार्ग पर चल रही है। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का सपना बाबा साहेब का था जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साकार किया। आज हम सब भारत के नागरिक बाबा साहेब के संविधान की बदौलत अपने मौलिक अधिकारों के साथ अपने देश में रह रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष आनंद सोनकर, रमेश पासी, राजेश सोनकर, प्रमोद सिंह, प्रमोद मोदी, पार्षद श्याम हेला, प्रवीण भारतीया, डॉ शैलेश पांडेय, कुंज बिहारी मिश्रा, अनुज कुशवाहा, विजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, वंदना शर्मा, पार्षद दीपिका पटेल, अजय हेला, दीप द्विवेदी, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, चंद्रा अहलूवालिया, विश्वास श्रीवास्तव, संजय सिंह, पवन मिश्रा, अंगद पटेल मृत्युंजय तिवारी पार्षद नीरज गुप्ता कुशाग्र श्रीवास्तव आदि नदी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







