Home उत्तर प्रदेश बस के चालक समेत स्टॉफ के साथ मारपीट को लेकर आरोपियों के...

बस के चालक समेत स्टॉफ के साथ मारपीट को लेकर आरोपियों के खिलाफ केस, एक भेजा गया जेल

PRATAPGARH NEWS: दिल्ली से बनारस आ रही निजी लग्जरी बस के चालक व स्टाफ के साथ मारपीट तथा गालीगलौज तथा धमकी को लेकर लीलापुर पुलिस ने दो नामजद तथा कुछ अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओ मे केस दर्ज किया है। पुलिस ने मुकदमे मे नामजद एक आरोपी को हिरासत मे लेकर जेल भेज दिया। उन्नाव जिले के बांगरमऊ निवासी नूरआलम पुत्र जहूर अहमद ने पुलिस को दी गई तहरीर मे कहा है कि बीती सत्रह जुलाई को बस लेकर दिल्ली से बनारस जा रहा था। बस पर दो यात्री तौसीफ तथा फैज भी सवार थे। किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के चलते इन दोनों आरोपियो ने लीलापुर थाना क्षेत्र के गहिरी मोड़ पर फोन करके कुछ लोगों को पहले से बुलवा रखा था। मोड़ पर बस पहुंचते ही दोनों आरोपियो के साथ अज्ञात लोगों ने पीड़ित नूरआलम सहित बस के स्टाफ कानपुर देहात के सिकंदरा थाना के रसधान गांव निवासी शिवम राजपूत पुत्र धर्मेन्द्र कुमार तथा बनारस जिले के लोता थाना निवासी सेबू आलम पुत्र विस्मिल्लाह को गाली देते हुए लोहे की राड से मारने पीटने लगे। चुटहिलों के शोर मचाने पर बस मे मौजूद यात्रियों तथा राहगीरों के हस्तक्षेप करने पर आरोपी जानलेवा धमकी देते चले गये। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तौसीफ समेत दो नामजद तथा कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने शनिवार को दबिश देकर नामजद आरोपी जेठवारा थाना के नेवादा निवासी फैज पुत्र नसीम को हिरासत मे ले लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया।