Home उत्तर प्रदेश बसपा की जिला स्तरीय बैठक में मनाई गई राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की...

बसपा की जिला स्तरीय बैठक में मनाई गई राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती, संगठन समीक्षा पर दिया गया जोर

FATEHPUR NEWS: बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय बैठक रविवार को नई तहसील चौराहे के निकट आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वीर प्रकाश लोधी ने की। इस अवसर पर राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष, प्रशासनिक क्षमता और समाज सेवा के कार्यों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने उन्हें धर्मनिरपेक्ष, साहसी और जनकल्याणकारी शासक बताते हुए कहा कि उन्होंने समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य किए थे। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार वर्ष 1996 में पाल समाज को राजनीतिक प्रतिनिधित्व मिला था, उसी प्रकार वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भी पाल समाज को मजबूत भागीदारी दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। साथ ही राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के बताए गए आदर्शों और सिद्धांतों को समाज में आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया। बैठक के दौरान बहुजन समाज पार्टी के संगठनात्मक ढांचे की भी समीक्षा की गई। सभी विधानसभा क्षेत्रों की संगठनात्मक स्थिति पर चर्चा करते हुए पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने सेक्टरों की सूची एक सप्ताह के भीतर जमा करें, ताकि संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाया जा सके। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ मदन राम गौतम उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी चुनावी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक को सतीश जाटव, चिंतामणि वर्मा, मुरलीधर एडवोकेट सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विवेक कुमार माधुरे, मोहम्मद हाशिम, मोहम्मद आसिफ, अब्दुल गनी, रहमान, सिपाही लाल यादव, सूर्यपाल लोधी, चंदन सिंह लोधी, प्रताप पाल, शत्रुघ्न पाल, धर्मपाल पाल, रामशंकर पाल, सूर्यभवन फौजी, रमेश गौतम, प्रबुद्ध कुमार गौतम, सतीश पासी, हेमराज वर्मा, चेतराम गौतम, ललित गौतम, संतोष कुमार गौतम, एम.पी. भास्कर, रामसिरोमन गिहार, रामहित प्रियदर्शी, अशोक कुमार कोरी, सुरेश कुमार पेशकार, रामऔतार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का समापन संगठन को मजबूत बनाने, समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने तथा बहुजन समाज पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।