Home उत्तर प्रदेश बबीना विधायक ने मंडियों की अनियमितताओं पर जिलाधिकारी को लिखा पत्र

बबीना विधायक ने मंडियों की अनियमितताओं पर जिलाधिकारी को लिखा पत्र

JHANSI NEWS: बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी को विधानसभा क्षेत्र की कृषि मंडियों, विशेषकर झाँसी (भोजला) एवं चिरगांव कृषि मंडी में खाद्यान्न विक्रय के दौरान हो रही अनियमितताओं के संबंध में अवगत कराया। पत्र में स्पष्ट रूप से मांग की गई है कि मंडियों में पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध कराया जाए तथा तुलाई व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाया जाए, ताकि अन्नदाता किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। विधायक ने कहा कि किसानों के अधिकारों से कोई समझौता नहीं होगा और उनकी हर समस्या के समाधान के लिए वे पूरी मजबूती के साथ खड़े हैं। उन्होंने आगे कहा कि योगी सरकार के मार्गदर्शन में जनहित एवं किसान हित सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसानों को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।