Home उत्तर प्रदेश बच्चों के रूचि के विषय में उनको करें प्रोत्साहित:पंकज जायसवाल

बच्चों के रूचि के विषय में उनको करें प्रोत्साहित:पंकज जायसवाल

आर्य कन्या ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स प्रयागराज की ओर से 18 दिवसीय कार्यशाला शुरू
PRAYAGRAJ NEWS: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए  आर्य कन्या ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स प्रयागराज की ओर से  प्रबंधक पंकज जायसवाल के नेतृत्व में 18 दिवसीय ( 15 मई से 2 जून 2026) कार्यशाला का आयोजन आज से किया गया है। काकार्यशाला का उद्घाटन प्रबंधक की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलन से किया गया। प्रो अर्चना पाठक ने पुष्पगुच्छ से प्रबंधक का स्वागत एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया। प्रबंधक पंकज जायसवाल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस विषय में उनकी रुचि हो उसे जरूर निखारना चाहिए और भविष्य में उसे वह अपना जीवकोपार्जन  का साधन भी बना सकती है ।सभी प्रशिक्षुकों को प्रमाण- पत्र भी प्रदान किया जाएगा । कार्यशाला में विभिन्न विधाएं- नृत्य, संगीत, सिलाई-कढ़ाई, चित्रकला, मेहंदी, पॉट मेकिंग ,कुकिंग ,जूडो-कराटे, योग अभ्यास, बैडमिंटन, क्रिकेट आदि का प्रशिक्षण कुशल प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगा । कार्यक्रम का संचालन चीफ प्रॉक्टर डॉ रंजना त्रिपाठी ने किया। कार्यशाला के प्रथम दिन ही लगभग 320 रजिस्ट्रेशन का कार्य संपन्न हुआ । इस कार्यशाला में प्रयागराज के किसी भी विद्यालय के बच्चे कुशल प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या श्रीमती नीना प्रजापति, उप प्राचार्या प्रो इभा सिरोठिया ,आशा श्रीवास्तव, प्रो अंजु श्रीवास्तव, प्रो नीलांजना जैन ,ऋतु अरोरा , अनुपमा श्रीवास्तव, सलोनी अग्रवाल, रूपा गुप्ता, रैहां इदरीश, ऋचा अवस्थी ,पूनम , मोनाली एवं समस्त शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।