फोटो:प्रियांशु
PRAYAGRAJ NEWS: प्रियांशु के हरफनमौला खेल (86 रन, 43 गेंद, नौ चौके, पांच छक्के एवं एक विकेट) के दम पर सेंट जोसेफ स्कूल कुंडा ने श्रीराम क्रिकेट अकादमी को 142 सन से हराकर गंगा डिग्री कॉलेज कप अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। गंगा डिग्री कॉलेज मैदान पर सोमवार को खेले गए मैच में सेंट जोसेफ स्कूल कुंडा ने 30 ओवर में 6 विकेट पर 237 रन (प्रियांशु 86, सिद्धि शुक्ला 37 नाबाद, यशस्वी मिश्रा 36, युवराज शुक्ला 31, आदित्य 3/30, आयुष मौर्य 3/57) बनाये। जवाब में श्रीराम क्रिकेट अकादमी की टीम 18 ओवर में 95 रन (पीयूष 21, हार्दिक 11, श्याम सिंह यादव 2/09, आयुष पटेल 2/12, ऋषि साहू 2/16, प्रियांशु 1/15) पर सिमट गई। प्रियांशु को मैन ऑफ द मैच चुना गया।





