Home उत्तर प्रदेश प्राइम कार वॉशिंग सेंटर का शुभारंभ, विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष ने फीता...

प्राइम कार वॉशिंग सेंटर का शुभारंभ, विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष ने फीता काटकर किया उद्घाटन

FATEHPUR NEWS: जिला अस्पताल के सामने शनिवार को प्राइम कार वॉशिंग एवं धुलाई सेंटर का शुभारंभ अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता तथा भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने आमजन से आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस सेंटर का लाभ उठाने की अपील की। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक विकास गुप्ता और भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने तथा उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने पर विशेष बल दे रहे हैं। ऐसे नए व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के शुरू होने से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और जिले के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्राइम कार वॉशिंग सेंटर से 5 से 10 युवाओं को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की संभावना है। सेंटर के संचालक अंकित गुप्ता ने बताया कि प्राइम कार वॉशिंग का शुभारंभ विधायक विकास गुप्ता एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव के हाथों संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि सेंटर पर आधुनिक मशीनों के माध्यम से दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की धुलाई, सफाई और पॉलिशिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही लक्जरी कारों की एक्सेसरीज़ पर भी आकर्षक छूट दी जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता की सेवा किफायती दरों पर उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के अलावा विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इस दौरान संचालक अंकित गुप्ता के पिता बीनू गुप्ता, बड़े भाई शिवम गुप्ता, छोटे भाई प्रिंस गुप्ता, चाचा गया गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।