प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रयागराज। शासन स्तर पर जारी तबादला सूची में प्रयागराज जनपद से जुड़े कई प्रशासनिक अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इसके साथ ही उनके स्थान पर नए अधिकारियों की तैनाती भी कर दी गई है।
प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) के सचिव अजीत कुमार सिंह का तबादला अपर जिलाधिकारी (वि/रा) मुजफ्फरनगर के पद पर किया गया है। वहीं उनकी जगह विनीत कुमार सिंह को प्रयागराज विकास प्राधिकरण का नया सचिव बनाया गया है। इससे पहले वह गोरखपुर में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) के पद पर कार्यरत थे।
इसी क्रम में शाहब असलम को नगर निगम प्रयागराज में अपर नगर आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह इससे पूर्व उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ में प्रधान प्रबंधक के पद पर तैनात थे।
इसके अलावा प्रयागराज मंडल में तैनात अपर आयुक्त रत्नप्रिया का तबादला अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सुल्तानपुर के पद पर किया गया है। वहीं प्रयागराज की अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पूजा मिश्रा को अतिरिक्त मिशन निदेशक, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के पद पर भेजा गया है।
शासन के इस प्रशासनिक फेरबदल को आगामी विकास कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को गति देने के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।







