Home उत्तर प्रदेश प्रयागराज में 1अगस्त को होगी कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की मंडलीय समीक्षा बैठक,...

प्रयागराज में 1अगस्त को होगी कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की मंडलीय समीक्षा बैठक, तैयारियां तेज

PRAYAGRAJ NEWS: आगामी 1 अगस्त को शाम 7 बजे  उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री सोहेल अख्तर अंसारी के प्रयागराज आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। अल्पसंख्यक कांग्रेस की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं यू ,पी , प्रभारी रूबी खान के निर्देश पर कार्यक्रम की तैयारियों के सिलसिले में आज अल्पसंख्यक विभाग के जिला  प्रभारी मुन्ताज़ सिद्दीकी प्रयागराज पहुंचे और पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर शहर अध्यछ अरशद अली ने कहा कि 1 अगस्त को आयोजित होने वाला कार्यक्रम अल्पसंख्यक विभाग के पुनर्गठन हेतु मंडलीय समीक्षा बैठक है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने का आह्वान किया। शहर कांग्रेस कमेटी के  अध्यछ फूजैल हाशमी  एवं) जिला प्रवक्ता हसीब अहमद ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि प्रदेश अध्यक्ष सोहेल अख्तर अंसारी का प्रयागराज आगमन संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि मंडलीय समीक्षा बैठक के माध्यम से संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण चर्चा होगी तथा सभी कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। बैठक में अल्पसंख्यक कांग्रेस के जमुना पार अध्यछ, शहजादुल् हक, मोहम्मद हसीन, आबदी इलाहाबादी, ग़ज़ली खान, मोहम्मद फिरोज, शकील अहमद, इस्तीयक अहमद, महफूज अहमद, तालिब अहमद, ज़ाहिद नेता, मो सरताज, शाहीन बेगम,अफरीन रिज़वी, दरक्शा कुरैशी रुबिन बेगम, मोहम्मद शकूर, मोहम्मद अल्तमस सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का संकल्प लिया।