Home उत्तर प्रदेश प्रयागराज के केपी ग्राउंड में राहुल गांधी ने छात्रों से किया सीधा...

प्रयागराज के केपी ग्राउंड में राहुल गांधी ने छात्रों से किया सीधा संवाद

PRAYAGRAJ NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता)  देशभर में चलाए जा रहे ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत 8 अगस्त को प्रयागराज के केपी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों से सीधा संवाद किया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुसूचित जाति विभाग की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर एवं पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि पंडित नेहरू से लेकर प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी तक, इस परिवार ने देश की आजादी, एकता और नवनिर्माण के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया है। त्याग, समर्पण और निःस्वार्थ सेवा की इसी महान विरासत को आगे बढ़ाते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज भारत के करोड़ों युवाओं की बुलंद आवाज बन चुके हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल ने कहा कि शिक्षा, रोजगार और छात्रों के अधिकारों की लड़ाई को नई दिशा देने के लिए राहुल गांधी छात्रों के साथ खड़े हैं। जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रवक्ता मिन्हाज अहमद ‘छोटे खान’ ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के माध्यम से राहुल गांधी ने युवाओं के सपनों, अधिकारों और भविष्य को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर राहुल गांधी ने मंच से आवाज बुलंद की। कार्यक्रम में जगदीश्वर दुबे, दुर्गा प्रसाद चौधरी, भूपेंद्र शुक्ला, शशि भूषण दुबे, पथिक गुलाबचंद पांडे, जिला पंचायत सदस्य कृष्ण गोपाल चौधरी, शकील अहमद, रमेश प्रजापति, पप्पू, राजधर दुबे, सतीश शर्मा, अंकुर श्रीवास्तव, आजाद, रामनाथ दुबे, मनीष दुबे, राजेंद्र विश्वकर्मा, अंशु पांडे, संकट मोचन, अफसर अली, डॉक्टर प्रेम प्रजापति, डॉक्टर दिनेश चौधरी, सेराज अहमद, द्वारिका पाल, कुंज बिहारी उपाध्याय, प्रमोद गुप्ता, वाजिद अली, रामनरेश, संतोष दुबे, सुशील तिवारी, लखन मास्टर, तुलसी गुप्ता, कपिल कुमार सोनकर, विजय कुमार, कैलाश प्रजापति, राजेश मिश्रा, ज्योति, शिव शंकर पांडे, विजय दुबे, पहाड़ी, अरशद अली, गुलाब मिश्रा, कन्हैया लाल पाठक, विवेक सोनकर, राम राज भारती, अशोक गुप्ता, दुर्गेश पांडे, बब्बू पाठक और विजय द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।