PRATAPGARH NEWS: सुरक्षा एजेन्सियों और खुफिया रिपोर्ट को लेकर सरकार ने राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी की सुरक्षा को और पुख्ता बनाया है। सांसद प्रमोद तिवारी को बुलेटप्रूफ जैकेट धारण करने वाले दिग्गज नेताओं की श्रेणी में शामिल किया गया है। केन्द्रीय गृह मंत्रालय की सलाह पर प्रदेश सरकार ने हालही में सुरक्षा समीक्षा की है। इसके तहत विशिष्ट नेताओं के खतरे के आकलन के आधार पर प्रमोद तिवारी की सुरक्षा भी बढ़ाई गयी है। सरकार ने सांसद प्रमोद तिवारी को पहले से ही सुरक्षा आकलन के आधार पर जेड श्रेणी की अति विशिष्ट सुरक्षा का घेरा प्रदान कर रखा है। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता होने के नाते प्रमोद तिवारी राष्ट्रीय एवं अन्र्तराष्ट्रीय पटल पर भारतीय पक्ष का सशक्त प्रतिनिधित्व भी किया करते हैं। हाल ही के जम्मू कश्मीर में उच्च स्तरीय संसदीय सलाहकार समिति की बैठक मंे शामिल हुए सांसद प्रमोद तिवारी ने जम्मू कश्मीर को भारत के अभिन्न अंग के साथ पाक अधिकृत कश्मीर को भी देश के अधिकृत हिस्से के रूप में भी अपनी आवाज बुलंद की थी। वहीं विपक्ष के उपनेता के रूप में वैदेशिक संसदीय प्रतिनिधि मंडल के साथ कई वार्ताओं का प्रतिनिधित्व करते हुए भी भारत से जुडे़ अन्र्तराष्ट्रीय मसलों पर प्रमोद तिवारी ने देश का मजबूती से सशक्त पक्ष रखा है। संसद में भी आतंकवाद के खिलाफ मुखर आवाज होने के कारण प्रमोद तिवारी की सुरक्षा का मानक संवेदनशील आंका जाता है। मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने बताया कि शासन द्वारा सुरक्षा एजेंसियों के ताजा इनपुट के आधार पर सांसद प्रमोद तिवारी को बुलेटप्रूफ जैकेट आवंटित की गयी है। सांसद प्रमोद तिवारी के सुरक्षा प्रबंध और कड़े किये जाने को लेकर समर्थक व कार्यकर्ता इसे जिले के सियासी कद को रविवार को ऊँचा आंकते देखे गये।







