MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) मंगलवार को विकास भवन में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत हनुमंत रिन्यूएबल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जागरूकता एवं प्रचार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल रहे। उन्होंने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा योजना के प्रचार-प्रसार हेतु तैयार किए गए सोलर प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अत्यंत महत्वाकांक्षी एवं जनहितकारी योजना है, जिसका उद्देश्य आम लोगों को सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को 2 किलोवाट तक का सोलर पैनल कनेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे लोगों को बिजली बिल में राहत मिलेगी तथा स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा। विधायक ने जनपदवासियों से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी मजबूत करेगी। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सौर ऊर्जा के उपयोग से बिजली की बचत होगी और आम नागरिकों को आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। इस अवसर पर परियोजना निदेशक मीरजापुर, हनुमंत सोलर के प्रोपराइटर विकास सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम जागरूकता एवं जनभागीदारी के उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
Home उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विधायक...







