PRAYAGRAJ NEWS: सरस्वती प्रतिभा खोज परीक्षा काशी प्रांत में ज्वाला देवी सरस्वती शिशु मंदिर, सिविल लाइन्स के छात्र – छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इस अवसर पर विद्यालय में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
सम्मानित विद्यार्थियों में श्रेयास तिवारी, पुनीत कुमार चैबे, अंशिका विश्वकर्मा, अम्बिका गुप्ता, स्वास्तिक पाल, श्रेयांस श्रीवास्तव, मानस्वी श्रीवास्तव, अक्षत मिश्रा, आस्था सिंह एवं ह्रदयांश श्रीवास्तव प्रमुख रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य इन्द्रजीत त्रिपाठी और शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अनुशासन व निरंतर परिश्रम का संदेश दिया।







