PRATAPGARH NEWS: पीड़िता को ससुराली जनों द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किये जाने तथा गाली गलौज को लेकर लालगंज पुलिस ने केस दर्ज किया है। लालगंज कोतवली के बैजलपुर निवासी धर्मेन्द्र गुप्ता की पत्नी रक्षा ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि वह कोतवाली क्षेत्र के बसंतगंज में अपने पति के साथ रहती है। बीती सात अगस्त को उसका देवर संदीप उर्फ रिंकू तथा ससुर सत्यनारायण गुप्ता उसके घर आये। आरोपियों द्वारा पीड़िता को गाली देते हुए जान से मार देने की धमकी दी गयी। शिकायत करने पर देवरानी रोशनी ने भी उसे फर्जी मुकदमंे में फंसाने को लेकर धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी सत्यनारायण, संदीप उर्फ रिंकू पुत्र सत्यनारायण तथा देवेन्द्र की पत्नी रोशनी के खिलाफ गाली गलौज तथा धमकी का केस दर्ज किया है।







