Home उत्तर प्रदेश पैसे के लेन देन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार के...

पैसे के लेन देन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार के विरुद्ध केस दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के ककोढा गांव में पैसे के लेन देन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है। कोखराज थाना क्षेत्र के ककोढा गांव निवासी संतलाल प्रजापति पुत्र स्व दयाराम व शिव श्याम सिंह पुत्र मेघनाथ राजपूत व साथी सुभाष श्रीवास्तव शनिवार की सुबह साढ़े नौ बजे के करीब पैसे के लेन देन को लेकर आपस में गाली गलौच कर मारपीट करने लगे जिसमे दोनों पक्ष के लोग जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंचे हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र राज सिंह ने जांच पड़ताल के बाद तीन नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गए है।