PRAYAGRAJ NEWS: विश्व जैव विविधता दिवस पर आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में ईको क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से छात्राओं ने पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन आज कालेज परिसर में किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के अध्यक्ष शासी निकाय पंकज जायसवाल ने पौधरोपण किया। कार्यक्रम का आयोजन ईको क्लब की समन्वयक डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव के निर्देशन में संपन्न हुआ। महाविद्यालय के अध्यक्ष शासी निकाय पंकज जायसवाल ने छात्राओं से बांदा के अत्यधिक गर्म होने के कारणों पर चर्चा की तथा उन्हें पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने “पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ” का संदेश देते हुए जैव विविधता के महत्व पर प्रकाश डाला। प्राचार्या प्रो अर्चना पाठक ने पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देने पर बल दिया। एनएसएस प्रभारी डॉ. रंजना त्रिपाठी ने महाविद्यालय परिसर की ‘सार्थक’ वाटिका की भांति पूरे विश्व को संरक्षित एवं समृद्ध बनाने का संकल्प व्यक्त किया तथा कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में उप प्राचार्य प्रो इभा सिरोठिया, आईक्यूएसी समन्वयक प्रो नीलांजना जैन, ईको क्लब के सदस्य डॉ. अमित पांडेय, डॉ. चित्रा, डॉ. दीपशिखा, डॉ. शिवानी एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दामिनी सहित बड़ी संख्या में छात्राएं, स्वयंसेविकाएं एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे।







