Home उत्तर प्रदेश पुलिस ने 3 वाहन चोर को गिरफ्तार कर  कब्जे से 3 मोटरसाइकिल...

पुलिस ने 3 वाहन चोर को गिरफ्तार कर  कब्जे से 3 मोटरसाइकिल किया बरामद

SAHARANPUR NEWS: अवगत कराना है कि  21 मई को वादी  शहजाद S/0 आस मोहम्मद निवासी मक्का बांस तहसील व जिला सहारनपुर की लिखित तहरीर बाबत अज्ञात चोर द्वारा वादी की मोटरसाइकिल हीरो सुपर स्पलेण्डर UP11BP7360 रंग काला चोरी कर ले जाने की सूचना के सम्बन्ध मे थाना गागलहेड़ी पर मु0अ0सं0 127/26 धारा 303(2) बीएनएस के पंजीकृत कराया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में वाहन चोरी/नकबजनी आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व इन घटनाओं में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार संघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष  धर्मेन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 03.06.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना गागलहेड़ी पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में मोटरसाइकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 वाहन चोर/ अभियुक्तगण 1.फरमान उर्फ काला पुत्र सलीम नि0 कुम्हारहेडा थाना सरसावा जिला सहारनपुर, 2.शाहिद पुत्र दीन मौहम्मद नि0 बंजारा बस्ती कैलाशपुर थाना गागलहेडी जिला सहारनपुर, 3.अनीस पुत्र युसुफ नि0 बंजारा बस्ती कैलाशपुर थाना गागलहेडी जिला सहारनपुर को हिन्डन नदी के पुराने पुल के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे/निशानदेही पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी गयी 01 मोटरसाइकिल UP11BP7360, 01 चोरी की मोटरसाइकिल UP11AY1797 (सम्बन्धित मु0अ0सं0-22/2026 धारा 303(2) बीएनएसएस थाना गागलहेडी) व 01 चोरी की मोटरसाइकिल UP11CW3260 (सम्बन्धित मु0अ0सं0-241/2026 धारा 303(2) बीएनएसएस थाना कुतुबशेर) बरामद । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2), 3(5) बीएनएस की वृद्धि की गयी । अभियुक्तगण के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त  का नाम व पताः
1.फरमान उर्फ काला पुत्र सलीम नि0 कुम्हारहेडा थाना सरसावा जिला सहारनपुर,
2.शाहिद पुत्र दीन मौहम्मद नि0 बंजारा बस्ती कैलाशपुर थाना गागलहेडी जिला सहारनपुर
3.अनीस पुत्र युसुफ नि0 बंजारा बस्ती कैलाशपुर थाना गागलहेडी जिला सहारनपुर।