MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) थाना कोतवाली शहर में बीते 28 जून को वादी राकेश वर्मा पुत्र स्व0 सोगीलाल निवासी रामबाग चकबंदी कालोनी थाना को0शहर मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध श्रद्धा नर्सिग होम में कर्माचरियों के साथ जान से मारने का प्रयास, मारपीट, गाली-गलौज व धमकी के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0शहर पर मु0अ0सं0-111/2026 धारा 115 (2), 352, 351(3),324(5), 308(5), 109 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धितो अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थानाध्य को0शहर को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0शहर पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए बुधवार को उप निरीक्षक विनय कुमार दूबे मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त राज अली पुत्र स्व0 चिराग अली निवासी तरकापुर आरा मशीन के पास थाना को0शहर जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 115 (2), 352, 351(3), 324 (5),308(5), 109 बीएनएस में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय से जेल भेजा गया ।







