GHAZIPUR NEWS: गाजीपुर के नोनहरा थाना परिसर में बीते मंगलवार की रात बिजली की समस्याओं को लेकर स्थानीय लोगों के साथ धरना दे रहे थे। इसी दाैरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें एक भाजपा नेता घायल हो गया और एक दिन बाद उसकी माैत हो गई। नोनहरा थाना परिसर में मंगलवार की रात में धरनारत लोगों पर हुए लाठीचार्ज की घटना में घायल रुकूंदीपुर निवासी एक युवक सियाराम उपाध्याय की गुरुवार की भोर में तीन बजे मौत हो गई। घर पर ही घायल युवक का उपचार चल रहा था।







