Home उत्तर प्रदेश पुलिस की तहरीर पर मारपीट का केस दर्ज

पुलिस की तहरीर पर मारपीट का केस दर्ज

PRATAPGARH NEWS: दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना को लेकर पीड़ित की तहरीर पर आधा दर्जन से अधिक आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के आरक्षी जाहिद हुसैन ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती छः जून की शाम करीब छः बजे बरीबोझ गांव में खेत में मेड़ काटने के विवाद को लेकर एक पक्ष के चन्द्रेश सरोज व उसकी पत्नी अनीता एवं तीन अज्ञात तथा दूसरे पक्ष के राजेन्द्र सरोज, पवन सरोज, मनोज व तीन अज्ञात के बीच गालीगलौज व मारपीट तथा धमकी की घटना की सूचना जांच में सही पायी गयी। आरक्षी की तहरीर पर ग्यारह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।