KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे के एक व्यक्ति का आरोप है कि उसका विपक्षी जबरन घर के पास रखी लकड़ियों को हटा रहा था जिसका विरोध करने पर पत्नी के साथ गाली गलौच कर मारपीट व धमकी देने लगा, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे के वार्ड नं दो अंबेडकर नगर निवासी ऑडियो पुत्र मुछई ने शनिवार को अजुहा चौकी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि घर के सामने रह रहे उसके विपक्षी घर के बाहर रखी लकड़ी को हटा दिया, पीड़ित का आरोप है कि इस बात का विरोध उसकी पत्नी सपना ने किया तो विपक्षी गाली गलौच कर मारपीट करने लगे और धमकी देने लगे।







