Home उत्तर प्रदेश पीईटी परीक्षा में बॉयोमैट्रिक मिलान से पकड़े गए दो मुन्ना भाई

पीईटी परीक्षा में बॉयोमैट्रिक मिलान से पकड़े गए दो मुन्ना भाई

MIRZAPUR NEWS: प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2025 के दौरान दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। ये अभियुक्त दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए प्रभावी पुलिस प्रबंधन किए गए थे। फर्जी तरीके से परीक्षा दे रहे पकड़े गए शातिर अभियुक्त राजेश कुमार वर्मा निवासी गोसाई का पुरवा अमावा लालगंज प्रतापगढ़ व अखण्ड प्रताप सिंह निवासी मलाका गारापुर प्रयागराज के रहने वाले बताए जा रहे है। थाना को0कटरा क्षेत्र में स्थित सुन्दर मुन्दर जा0न0पा0 बालिका इण्टर कॉलेज में प्रथम पाली पी0ई0टी0 परीक्षा में अभियुक्त राजेश कुमार वर्मा ने फर्जी आधार पहचान के आधार पर सर्वेश के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। जब सर्वेश का बॉयोमैट्रिक मिलान किया गया, तो वह बार-बार फेल दिखा रहा था। इसके बाद अभ्यर्थी से पूछताछ की गई, तो उसने राजेश कुमार वर्मा द्वारा फर्जी आधार पहचान के आधार पर परीक्षा देने की बात स्वीकार की। अभियुक्त राजेश कुमार वर्मा वर्तमान समय में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, लालगंज प्रतापगढ़ में सहायक शोध अधिकारी (ARO) के पद पर नियुक्त है। वहीं दूसरी ओर थाना शहर कोतवाली क्षेत्र में स्थित राजकीय इण्टर कॉलेज में प्रथम पाली पी0ई0टी0 परीक्षा के दौरान  अखण्ड प्रताप सिंह ने राहुल प्रजापति के स्थान पर फर्जी आधार पहचान के आधार पर परीक्षा दे रहा था। राहुल प्रजापति का बॉयोमैट्रिक मिलान करने पर वह बार-बार फेल दिख रहा था, जिसके बाद अभ्यर्थी से पूछताछ की गई और अखण्ड प्रताप सिंह ने फर्जी तरीके से परीक्षा देने की बात स्वीकार की। केन्द्र व्यवस्थापिका दीपा मौर्या व स्टैटिक मजिस्ट्रेट शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी के तहरीर के आधार पर थाना कटरा और कोतवाली शहर में दोनों अभियुक्तों के खिलाफ उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 1998 के तहत सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।