Home उत्तर प्रदेश पाँच दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला का हुआ शुभारम्भ

पाँच दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला का हुआ शुभारम्भ

VARANASI NEWS: हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एवं वाराणसी जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में स्टूडेंट स्किलिंग (ट्रेनिंग ) प्रोग्राम का शुभारंभ हुआ। इस स्किलिंग प्रोग्राम में छात्र-छात्राओं को बैंकिंग, वित्तीय सेवायें, एवं इन्श्योंरेन्स सेक्टर से संबंधित विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।‌ट्रेनिंग प्रोग्राम के मुख्य वक्ता नेशनल स्टाक एक्सचेंज, नई दिल्ली में उप-प्रबंधक मोहम्मद इजहार उल इस्लाम रहे। इनके अलावा नेशनल स्टाक एक्सचेंज, वाराणसी केंद्र के श्री ऐश्वर्य जैन एवं श्री कौशलेंद्र सिंह ने भी ट्रेनिंग प्रोग्राम से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की।  शकार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे, महाविद्यालय के उप-प्राचार्य प्रो0 विश्वनाथ वर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए फाइनेंशियल प्लानिंग के संबंध में छात्रों को बताया। कार्यक्रम का संचालन ट्रेनिंग प्रोग्राम के नोडल अफसर प्रो0 संजय श्रीवास्तव ने किया और उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके सही करियर के चयन में सहयोग व मार्गदर्शन प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि कैरियर निर्माण के लिए समय का सही प्रबंधन अत्यंत आवश्यक है इससे न केवल समय की बचत होगी अपितु विद्यार्थी अपने समस्त ऊर्जा का उपयोग कर अपने करियर का निर्माण कर सकता है। उन्होंने बताया कि पांच दिनों तक चलने वाले स्टूडेंट स्किलिंग (ट्रेनिंग) प्रोग्राम का आज शुभारंभ हुआ है। ट्रेनिंग प्रोग्राम में आज कुल 70 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के प्रोफेसर अनिल कुमार, प्रोफेसर ॠचा सिंह आदि उपस्थित रहे।