Home उत्तर प्रदेश पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी करें पौधरोपण : अशोक

पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी करें पौधरोपण : अशोक

सूनी पड़ी सड़कों के किनारे किया पौधरोपण
PRAYAGRAJ NEWS: राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत शिक्षक अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के कारण सड़कों के किनारे कट चुके सैकड़ो साल पुराने वृक्षों के वजह से तापमान में बेतहाशा वृद्धि हुई है। वर्तमान समय में गर्मी चरम पर है। इन्हीं वृक्षों के कारण जहां राहगीरों को छांव और फल दोनों मिलते थे आज वो पथिक छांव के लिए तरस रहे हैं। ऐसे में विगत नौ वर्षों से अनवरत पौधरोपण  कर धरती को हरा भरा प्रदूषण मुक्त बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध  राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत शिक्षक अशोक कुमार गुप्ता ने आज 3167 वें दिन सड़कों के दोनों  किनारों  पर पुनः वृक्षारोपण कर सड़कों को हरियाली से आच्छादित करने का प्रयास तीरंदाजी के  बच्चों और प्रशिक्षक के साथ वेदपुर निवासी मनोज कुमार गुप्ता के घर के सामने आम के वृक्ष का वृक्षारोपण से प्रारंभ किया। इस अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करते हुए राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत शिक्षक अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण का हमारे जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। एक पेड़ लगाकर हम न केवल अपने वर्तमान को संवारते हैं बल्कि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण उपहार स्वरूप देते हैं। उन्होंने पौधरोपण  करते हुए उपस्थित खिलाड़ियों से कहा कि वर्तमान समय में प्लास्टिक का बढ़ता उपयोग चिंता का विषय है और  इसके विकल्पों को अपनाना समय की आवश्यकता है। खिलाड़ियों से दैनिक जीवन में जूट की थैली का प्रयोग करने की अपील की। एक पेड़ मां के नाम अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस प्रकार हम अपनी मां का सम्मान और देखभाल करते हैं उसी प्रकार पेड़ों का देखभाल और संरक्षण करना भी हमारी जिम्मेदारी है। पेड़ों को केवल लगाना पर्याप्त नहीं है बल्कि उनकी नियमित देखभाल एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना भी हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। वृक्षारोपण कार्यक्रम में तीरंदाजी कोच वैभव दिक्षित वसुधा प्रियांशी चंचल गरिमा प्रखर गौरव उत्कर्ष अमन अनुराग सूर्य प्रताप शिवित पाल ने सहयोग प्रदान किया।