Home उत्तर प्रदेश पत्नी ने पति पर लगाया दूसरी युवती से शादी, दहेज की अतिरिक्त...

पत्नी ने पति पर लगाया दूसरी युवती से शादी, दहेज की अतिरिक्त मांग व प्रताणित कर मारपीट का आरोप,कोर्ट के आदेश पर पति के विरुद्ध मुकदमा

KAUSHAMBI NEWS: पईसा थाना क्षेत्र के एक गांव में ब्याही एक विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर आएदिन प्रताणित कर मारपीट करता है और पहली पत्नी के रहते दूसरी युवती से शादी कर घर से निकालकर उसका अश्लील वीडियो वायरल कर धमकी देता, पीड़िता की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए कोर्ट के आदेश पर पईसा पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
पईसा थाना क्षेत्र के अफजलपुर वारी गांव निवासी नूर शबा बानो  पुत्री अजमत उल्ला ने न्यायालय को दिए गए शिकायती पत्र के हवाले से बताया कि उसकी शादी लगभग दो साल पहले मकनपुर वारी गांव निवासी मो जिशान पुत्र महफूजुल हसन के साथ हुई थी, नूर शबा बानो के मुताबिक शादी के बाद से उसका पति अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर आएदिन प्रताणित कर मारपीट करने लगा और छः माह पहले बिना जानकारी के मंझनपुर की एक युवती से दूसरी शादी कर लिया,  जिसका मुकदमा भी दर्ज है , नूर शबा बानो का आरोप है कि उसका पति आएदिन धमकी देते हुए उसका अश्लील वीडियो व ऑडियो वायरल कर घरवालों के साथ तंज कसते हुए धमकी देता है। पीड़िता की शिकायत पर कोर्ट के आदेश पर पईसा पुलिस ने मो जिशान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।