Home उत्तर प्रदेश पंडित मोतीलाल नेहरू के चित्र पर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की

पंडित मोतीलाल नेहरू के चित्र पर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की

PRAYAGRAJ NEWS: कांग्रेस पार्टी के गंगापार जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में फूलपुर इफको कार्डेट में पंडित मोतीलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उनके मूर्ति पर एंव खान अब्दुल गफ्फार खान की जंयती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि करके मनाई गई।इस अवसर पर अहमद ने कहा कि पंडित मोतीलाल नेहरू एक प्रसिद्ध राजनेता एवं इलाहाबाद उच्च न्यायालय के शीर्ष अधिवक्ताओं में से थे।अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने देश को अपनी सेवाएं दी पंडित मोतीलाल 1919 और 1928 में दो बार कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे।वे नेहरू गांधी परिवार के मुखिया थे और पंडित जवाहरलाल नेहरू के पिता थे।वे इतने बड़े नामी ग्रामी अधिवक्ता के साथ-साथ ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ प्रमुख राजनेता के रूप में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। राष्ट्रीय आंदोलन में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान रखती है उनके योगदान के लिए देश उनका सदैव ऋणी रहेगा हम देशवासियों को उनके चरित्र से शिक्षा लेनी चाहिए।विधानसभा प्रभारी देवराज उपाध्याय ने कहा कि खान अब्दुल गफ्फार खान का जन्म 6 फरवरी 1890 को हुआ था और उन्होंने लाल कुर्ती दल का गठन किया था।खान साहब महात्मा गांधी जी के विचारों के पक्षधर थे और उनके प्रबल समर्थक थे और अहिंसा में विश्वास रखते थे। वे पहले गैर भारतीय थे जिनको 1987 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।देश को उनके योगदान और शिक्षाओं को सदैव याद रखना चाहिए। इस अवसर पर जिला महासचिव सुनील पांडे,वाररूम प्रभारी सद्दाम हुसैन सिद्दीकी,चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ अमर सिंह पटेल,मंडल अध्यक्ष श्याम जी धुरिया,हृदयानंद यादव,मोहम्मद वसीम,मोहम्मद शमीम,आशीष यादव,आदि लोग उपस्थित रहे