PRATAPGARH NEWS: ग्राम पंचायत भवन में मंगलवार को डिजिटल लाइब्रेरी का समारोहपूर्वक शुभारंभ हुआ। लालगंज के तारापुर में ब्लाक प्रमुख इं. अमित प्रताप सिंह पंकज ने डिजिटल लाइब्रेरी का समारोहपूर्वक शुभारंभ किया। कार्यक्रम के संयोजक ग्राम प्रधान विमलेश सिंह ने योजना के उददेश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को ज्ञानार्जन के क्षेत्र में अवसर उपलब्ध कराया जाना प्राथमिकता है। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख इं0 अमित प्रताप सिंह पंकज ने कहा कि ज्ञानार्जन के क्षेत्र में ग्रामीण प्रतिभाएं हर पटल पर सफलता का इतिहास रच रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीओ पंचायत विमलेश मिश्र व संचालन सचिव अक्षय प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर प्रीतेन्द्र ओझा, उधम सिंह, गंगा प्रसाद शुक्ला, नागेन्द्र वर्मा, प्रियांशु शुक्ला, सुनील वर्मा, धनंजय प्रताप, शिवमूरत ओझा आदि रहे।







