Home उत्तर प्रदेश नेपाल सीमा पर ईंधन तस्करी का खेल, सुरक्षा पर सवाल

नेपाल सीमा पर ईंधन तस्करी का खेल, सुरक्षा पर सवाल

LAKHIMPUR KHERI NEWS: भारत-नेपाल सीमा से सटे थारू बाहुल्य इलाकों में पेट्रोल, डीजल व रासायनिक खाद की तस्करी बड़े पैमाने पर हो रही है। नेपाल में ईंधन महंगा होने से तस्कर सक्रिय हो गए हैं। सूंडा, चंदन चौकी, बंदर भरारी व सोहना गांव तस्करों का सेफ कॉरिडोर बने हैं। पलिया से रोज टाटा मैजिक व अन्य वाहनों से हजारों लीटर ईंधन खुलेआम बॉर्डर पहुंचाया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों की चौकसी के दावों के बीच नाक के नीचे से तस्करी होने पर सवाल उठ रहे हैं। जागरूक नागरिकों ने इसे देश के संसाधनों को नुकसान पहुंचाने वाला देश विरोधी कृत्य बताया है।