Home उत्तर प्रदेश नेत्र चिकित्सालय में नए प्रभारी डॉ. विनय पाण्डेय ने शुरू किया सफाई...

नेत्र चिकित्सालय में नए प्रभारी डॉ. विनय पाण्डेय ने शुरू किया सफाई वृक्षारोपण अभियान

KUSHINAGAR NEWS: पडरौना पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ परिसर के उद्देश्य से पडरौना स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय के नेत्र चिकित्सालय के नवागत प्रभारी डॉ. विनय पाण्डेय ने शनिवार को अस्पताल परिसर में छायादार वृक्षों का पौधरोपण किया और सफाई अभियान की शुरुआत की। इस दौरान डॉ. पाण्डेय ने कहा कि “वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। पर्यावरण को संतुलित रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना सभी की जिम्मेदारी है।” उन्होंने अस्पताल परिसर को हरा-भरा और स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प दोहराया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में अस्पताल के चिकित्सक व कर्मचारी दिलीप कुमार, जुगनू रावत, संजय रावत, समयुल्लाह अंसारी, दिनेश ठाकुर, अमित यादव सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे। सभी ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया।