Home उत्तर प्रदेश निमंत्रण के आए व्यक्ति की बाइक नदारत, केस दर्ज

निमंत्रण के आए व्यक्ति की बाइक नदारत, केस दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के चाकवन चौराहे के नजदीक स्थित एक गेस्ट हाउस के बाहर खड़ी बाइक चोरों ने पार कर दिया, वाहन स्वामी की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर नौगिरा निवासी विक्रम सिंह पुत्र धीरज ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह 26 अप्रैल की रात चाकवन चौराहे स्थित एक गेस्ट हाउस में निमंत्रण के लिए आया था इस दौरान उसने अपनी सुपर स्पलेंडर बाइक गेस्ट हाउस के बाहर खड़ी कर गेस्ट हाउस के अंदर चला गया थोड़ी देर बाद वापस लौटा तो अपनी जगह खड़ी बाइक नदारत थी , काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का सुराग नहीं लगा। पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।