KUSHINAGAR NEWS: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत प्लास्टिक से निर्मित कप, प्लेट, गिलास, थाली एवं अन्य सामग्रियों पर प्रतिबंध लगाए जाने के क्रम में माटीकला बोर्ड के माध्यम से मिट्टी से बने उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी उद्देश्य से माटीकला से जुड़े कामगारों/शिल्पकारों को निःशुल्क विद्युत चालित कुम्हारी चाक मशीन उपलब्ध कराए जाने की योजना संचालित की जा रही है। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी रामचन्द्र प्रसाद ने उक्त की जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे इच्छुक माटीकला कामगार/शिल्पकार, जो मिट्टी से विभिन्न प्रकार के बर्तन, खिलौने, मूर्तियां आदि बनाकर जीविकोपार्जन कर रहे हैं तथा जिनकी आयु 18 से 55 वर्ष के बीच है, वे इस योजना हेतु आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक आवेदक माटीकला बोर्ड की वेबसाइट upmatikalaboard.in पर लॉगिन कर पंजीकरण करते हुए “विद्युत चालित कुम्हारी चाक” का चयन कर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें तथा उसकी हार्ड कॉपी दिनांक 01 जून 2026 सायं तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, नरकटिया बुजुर्ग, सपहां रोड, कसया, कुशीनगर (नवल एकेडमी स्कूल के सामने) में जमा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत एक परिवार से केवल एक ही व्यक्ति पात्र होगा। जिन लाभार्थियों को पूर्व में इस योजना का लाभ प्राप्त हो चुका है, वे पुनः पात्र नहीं होंगे। आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करते समय विभिन्न अभिलेख जैसे-पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र,।बैंक पासबुक की छायाप्रति। योजना के पोर्टल पर प्राप्त ऑनलाइन आवेदन पत्रों का कार्यालय में जमा की गई हार्ड कॉपी एवं संलग्न अभिलेखों से मिलान करने के उपरांत पात्र लाभार्थियों का चयन नियमानुसार किया जाएगा।
विस्तृत जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, कुशीनगर से संपर्क किया जा सक







