कोरांव विधायक समेत क्षेत्रवासियों ने दी बधाई
PRAYAGRAJ NEWS: नगर पंचायत कोरांव के पूर्व अध्यक्ष नरसिंह कुमार केसरी उर्फ गोपाल जी को राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। संगठन के राष्ट्रीय चुनाव 2026 की लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत उन्हें राष्ट्रीय मंत्री पद पर निर्वाचित घोषित किया गया है। नरसिंह कुमार केसरी उर्फ गोपाल जी को राष्ट्रीय मंत्री बनने की खबर जैसे ही क्षेत्र में पहुंची व्यापारियों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने इस क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और संगठन के विस्तार को नई दिशा मिलेगी। संगठन द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि नरसिंह कुमार केसरी उर्फ गोपाल जी की संगठन के प्रति निष्ठा व्यापारियों के हितों के लिए समर्पण तथा नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने विश्वास जताया है कि उनके कार्यकाल में सूक्ष्म लव एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) तथा व्यापारियों के हितों को मजबूती मिलेगी। नरसिंह कुमार केसरी ने संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों का आभार भी व्यक्त किया है। नगर पंचायत कोरांव के पूर्व अध्यक्ष को राष्ट्रीय मंत्री बनने पर कोरांव विधायक राजमणि कोल, मंजेश केसरी, सभासद शैलेश सिंह शैलू, सभासद प्रतिनिधि विजय जायसवाल, मुस्तफा गांधी, सभासद सचिन केसरी, सभासद राजेश राय, जगदीश केसरी समेत कई व्यापारियों ने बधाई दी है।







