Home उत्तर प्रदेश नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम में बोर्ड की बैठक संपन्न

नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम में बोर्ड की बैठक संपन्न

सभासदों ने नगर पंचायत के विकास के लिए रखे प्रस्ताव
KAUSHAMBI NEWS:  नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम कार्यालय सभागार में बुधवार को बोर्ड की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष रागिनी देवी ने की वहीं संचालन अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार सिंह द्वारा किया गया।इस बैठक में नगर के चौमुखी विकास और जनसमस्याओं के निस्तारण को लेकर गहन चर्चा हुई।बैठक में नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों के सभासदों के साथ-साथ शासन द्वारा नामित सभासदों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से सदन के सामने रखा। बैठक का मुख्य फोकस पेयजल, साफ-सफाई, सड़कों की मरम्मत और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर रहा।बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रागिनी देवी ने कहा कि नगर का विकास और आम जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी वार्डों में बिना किसी भेदभाव के समान रूप से विकास कार्य कराए जाएंगे।वहीं अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने सभासदों को आश्वस्त करते हुए कहा कि बैठक में आए सभी प्रस्तावों को गंभीरता से लिया जाएगा और गुणवत्तापूर्ण विकास कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा कराया जाएगा।बैठक के अंत में शांतिपूर्ण और सकारात्मक माहौल में चर्चा संपन्न होने पर अध्यक्ष द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। इस बैठक में शोएब खान, विपिन सोनकर 
राहुल कुशवाहा, शिवम मिश्रा, सप्तमी प्रसाद, अवधेश मौर्य, चंदीलाल सोनकर, दीपा पटेल, रामआसरे दिवाकर, रामभोले पण्डा सहित अन्य सभासद गण व नगरकर्मी मौजूद रहे।