Home आस्था धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती, संविधान बचाने की ली...

धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती, संविधान बचाने की ली गई शपथ

सुल्तानपुर घोष गांव में हुआ भव्य आयोजन, बड़ी संख्या में जुटे लोग
FATEHPUR NEWS:  तहसील खागा क्षेत्र के सुल्तानपुर घोष गांव स्थित अम्बेडकर पार्क में संविधान शिल्पी डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन कमलेश गौतम (पूर्व बसपा विधानसभा अध्यक्ष, हुसैनगंज), गंगादीन और राम खेलावन उर्फ भुल्ली भाई के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में अतिथि के रूप में श्यामलाल पासवान (जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय लोकदल), मोहम्मद शहजादे (वरिष्ठ सपा नेता), संजीत सिंह यादव (ग्राम प्रधान), राजू सिद्दीकी (सपा नेता), गंगा प्रसाद पाल (पूर्व प्रधान), गुलशन गौतम (बसपा विधानसभा अध्यक्ष, हुसैनगंज), जैनुल आब्दीन उर्फ जमींदार मुन्ना मीर साहब, सुनील गौतम, डॉ अरुण केशकर, हरिश्चंद्र (बसपा नेता), शिक्षक नीरज चौधरी एवं संजय द्विवेदी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा दिए गए संविधान की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। सभी ने समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और संविधान की रक्षा करने की शपथ ली। कार्यक्रम में दयाराम गौतम (बाबू जी), अमित, धर्मेन्द्र, जगराम, बेला, पुन्नू, ऋतुराज, अरविंद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। साथ ही बालिकाओं में से अनन्या भारती, दिव्या रानी गौतमी एवं अंशु गौतम ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र बनीं। अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया।
बाबा साहब की 135वीं जयंती पर खखरेरू क्षेत्र में दिखा उत्साह
भारतीय संविधान के शिल्पी एवं ज्ञान के प्रतीक डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर खखरेरू क्षेत्र में हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला। नगर पंचायत खखरेरू अध्यक्ष ज्ञानचंद्र केशरवानी के नेतृत्व में क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कनपुरवा और जयरामपुर गांव में समस्त ग्रामवासियों ने एकजुट होकर बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई। इस दौरान लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने बाबा साहब के संघर्षमय जीवन, शिक्षा के प्रति उनके योगदान तथा संविधान निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं पास के ग्राम सभा बरेचा में भी जयंती को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। गांव में सजावट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जनसमूह की भागीदारी ने आयोजन को भव्य रूप दिया। ग्रामीणों ने सामाजिक समरसता और समानता के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने तथा संविधान की रक्षा करने की शपथ ली। पूरे क्षेत्र में जयंती के अवसर पर उल्लास और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।