PRATAPGARH NEWS: राज्यसभा में विपक्ष के उप नेता प्रमोद तिवारी तथा कांग्रेस विधान मंडल के नेता क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना ने जन्माष्टमी के पावन पर्व को धर्म तथा नीति व नैतिकता के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा का पर्व कहा है। नेताद्वय ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से हमें मानव जगत को बुरे विचारों का त्याग कर धार्मिक सिद्धांतों के पालन की प्रेरणा मिला करती है। उन्होंने कहा कि जब-जब धरती पर पाप व धर्म हद से ज्यादा बढ़ जाता है, तब तब धर्म की स्थापना करने के लिए और आसुरी शक्तियों का नाश करने के लिए भगवान धरती पर अवतार लिया करते हैं। सांसद प्रमोद तिवारी एवं विधायक मोना का संयुक्त बयान यहां मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ला के हवाले से निर्गत हुआ है।







