Home उत्तर प्रदेश धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न, एक-दूसरे को खिलाई...

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न, एक-दूसरे को खिलाई मिठाई

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) नीट पेपर लीक मामले में जान गंवाने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित करने और दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज तथा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ की गई बदसलूकी के विरोध में चुनार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। डॉ. शिवकुमार पटेल के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने चुनार के टेकउर स्थित गांधी प्रतिमा से पैदल मार्च निकालकर गुहराज राज निषाद पार्क पर कार्यक्रम का समापन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। इस अवसर पर डॉ. शिवकुमार पटेल ने कहा कि नीट परीक्षा में जो बच्चे अब इस दुनिया में नहीं रहे, उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। दिल्ली में धरने पर बैठे छात्रों और राहुल गांधी व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के संघर्ष की यह जीत है। सरकार को छात्रों, नौजवानों और कांग्रेस पार्टी के आगे झुकना पड़ा। यह देश के भविष्य और आने वाले नौजवानों की जीत है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चुनार अध्यक्ष मंसूर अहमद, गुलाब चंद्र पांडे, आदित्य गुप्ता, राजेश मिश्रा, ज्योति तुलसीदास गुप्ता, कन्हैयाल पाठक, राकेश सोनकर पूर्व अध्यक्ष, अफसर अली, धनुषधारी यादव, गुलाब मिश्रा, रमेश चंद्र पाठक, राम विष्णु शर्मा, लवकुश विश्वकर्मा, नियाज अहमद, बब्बू पाठक, प्रतीक त्रिपाठी, पंकज पटेल, अजय पटेल, अमरनाथ निषाद, अजय पाल, अशोक पाल, डबलू मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।