PRATAPGARH NEWS: नाली से पानी निकासी के विवाद में आरोपी द्वारा पीड़ित के साथ गालीगलौज व जानलेवा धमकी को लेकर लालगंज पुलिस ने केस दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के सराय जगत निवासी आदित्य यादव पुत्र रामचंद्र ने दी गई तहरीर में कहा है कि बीती सत्रह अगस्त की रात करीब ग्यारह बजे गांव के अमृत लाल वर्मा पुत्र जियालाल वर्मा गालीगलौज करते हुए उसके घर की कुंडी खटखटाने लगा। पीड़ित ने दरवाजा नही खोला तो आरोपी ने जान से मार देने की धमकी दी। पीड़ित ने अप्रिय घटना की आशंका जतायी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी अमृतलाल के खिलाफ केस दर्ज किया है।







