PRATAPGARH NEWS: थाना संग्रामगढ़ पुलिस ने सोमवार को न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई प्रभारी निरीक्षक संग्रामगढ़ अवन कुमार दीक्षित के कुशल नेतृत्व में उपनिरीक्षक गुरुदीप सिंह ने हमराह कांस्टेबल अभिनन्द सिंह व रिजर्व कांस्टेबल अनिरुद्ध यादव के साथ अभियान चलाया। पुलिस टीम ने न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जनपद प्रतापगढ़ द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू से संबंधित वारंटियों मुन्नाथ पुत्र बेनी यादव निवासी कैथा थाना संग्रामगढ़ तथा राधेश्याम पुत्र भगवती प्रसाद निवासी कैथा अशोगी थाना संग्रामगढ़ को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना संग्रामगढ़ में मुकदमा अपराध संख्या 10/1994, धारा 323/504 भादवि से संबंधित मामला दर्ज है। पुलिस ने बताया कि दोनों को सोमवार सुबह करीब 11:48 बजे ग्राम कैथा अशोगी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।







